Monday, November 16, 2009 04:34 [IST]  

danik bhaskarआचार संहिता का उल्लंघन

Bhaskar Correspondent

अलवर. शहर में आचार संहिता का उल्लंघन करते हुए कुछ स्थानों पर प्रत्याशियों ने सरकारी स्थलों पर प्रचार करने वाले बैनर व पोस्टर लगा दिए हैं। स्कीम नं. दो में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों ने पार्क की दीवार व बिजली के खंभों पर झंडे, पोस्टर व बैनर लगा दिए हैं। शहर में अन्य कई जगहों पर नगर परिषद चुनाव प्रत्याशियों की ओर से सार्वजनिक स्थानों पर चुनावी पोस्टर चिपकाए गए हैं।



एडीएम सिटी अशोक जैन ने बताया कि सरकारी स्थलों पर लगाई गई प्रचार सामग्री आचार संहिता के उल्लंघन की श्रेणी में आती है। इस संबंध में शीघ्र ही जांच कर संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन की ओर से आचार संहिता के उल्लंघन के मामलों में वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी।

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
select your language:     Hindi Roman     Hindi Phonetic     English
comment:
code: