Monday, November 16, 2009 04:35 [IST]  

danik bhaskarनकली सोने की ईंट बेचने के चार आरोपी पकड़े

Bhaskar Correspondent

रामगढ़. नकली सोने की ईंट नहीं खरीदने पर मारपीट कर दो हजार रुपए व दो मोबाइल लूटने वाले चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इन्हें न्यायालय में पेश किया गया जहां से चार दिन के पुलिस रिमांड पर सौंपा गया है। थाना प्रभारी हीरालाल सैनी ने बताया कि मोतीलाल नगर नंबर दो एमजी रोड गोरेगांव मुंबई निवासी प्रवीन कोटियान को करीब एक महीने पहले जाकिर नाम के युवक ने मोबाइल पर फोन कर खुदाई के दौरान दो किलो सोने की ईंट निकलने के बारे में बताया।



जाकिर ने बारह नवंबर को दोबारा फोन किया और प्रवीन से ईंट पच्चीस लाख रुपए में बेचने की बात कही। जाकिर ने ईंट खरीदने के लिए प्रवीन को रामगढ़ बुलाया। ईंट का सौदा करने के लिए प्रवीन अपने तीन दोस्तों के साथ अलवर आया। यहां दो दोस्त तो अलवर रुक गए और प्रवीन व शमशेर बस से रामगढ़ के लिए रवाना हो गए। मोतीबास के पास चार जने उन्हें बस से उतारकर सरसों के खेत में ले गए और ईंट दिखाई।



युवकों ने प्रवीन से ईंट की रकम मांगी। इस पर प्रवीन ने केवल सैंपल देखने आने की बात कही तो युवकों ने उसके साथ गाली गलौच की तथा मारपीट कर दो हजार रुपए, दो मोबाइल व क्रेडिट कार्ड छीन लिए। इस संबंध में प्रवीन की शिकायत के बाद पुलिस ने चारों युवकों शौकत, कमरुद्दीन, साहुन व आसीन को गिरफ्तार कर लिया। इन्हें न्यायालय में पेश किया गया जहां से पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
select your language:     Hindi Roman     Hindi Phonetic     English
comment:
code: