Monday, November 16, 2009 05:04 [IST]  

danik bhaskarफिर पकड़ाया तीन ट्रक अवैध कोयला

भास्कर न्यूज

रायगढ़. खनिज के अवैध उत्खनन व परिवहन की धर पकड़ जारी है। जिसमें खनिज विभाग लगातार छापामार कार्रवाई कर रहा है। इसी कड़ी खनिज विभाग ने रेंगालपाली में कोयले से भरे ती न ट्रक जब्त किए जिनमें से प्रत्येक में करीब 15-15 टन कोयला लदा हुआ था।



खनिज अधिकारी केके बंजारे ने बताया कि जांच के दौरान ट्रक चालक कोयले व ट्रक संबंधी आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके, जिससे खान एवं खनिज अधिनियम 1957 की धारा 21 के तहत जब्ती की कार्रवाई की गई है। पुसौर पुलिस का कहना है कि यह कोयला अंबिकापुर से उड़ीसा ले जाया जा रहा था।



जिनके ड्रायवर देवी प्रसाद विश्वकर्मा, शिव कुमार व अयोग खान के पास पूरे दस्तावेज नहीं थे। ट्रक क्रमांक सीजी 15 ए 8678, सीजी 15 ए 8636, सीजी 15 ए 8679 से कोयला खनिज विभाग ने कोयला पकड़ा है। खनिज नियमों के तहत कार्रवाई की जा रही है। वहीं विभाग का कहना है िकजिले में विशेषकर कोयले के प्रचुर भंडार हैं, उद्योगों में कोयले की मांग अधिक होने से अवैध व्यापार करने वालों की संख्या लगातार गढ़ती जा रही है। जिन पर लगाम लगाने के लिए छापामार कार्रवाई जारी रहेंगी।

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
select your language:     Hindi Roman     Hindi Phonetic     English
comment:
code: