Monday, November 16, 2009 05:05 [IST]  

danik bhaskarशस्त्रधारकों को नोटिस

भास्कर न्यूज

हनुमानगढ़. पुलिस अब उन लाइसेंसधारियों को नोटिस थमाने का मानस बना रही है जिन्होंने अभी तक हथियार नहीं जमा करवाए हैं। ऐसे लोगों के लाइसेंस भी निरस्त किए जा सकते हैं। सूत्रों के अनुसार जिला मुख्यालय पर अभी तक करीब 213 लाइसेंसधारियों ने हथियार नहीं जमा करवाए हैं। नगर परिषद चुनाव के दौरान कोई अनहोनी न हो इसके लिए हथियार जमा करवाए जा रहे हैं।



टाउन व जंक्शन पुलिस थाना क्षेत्र के लाइसेंसधारियों के हथियार जमा करवाए जा रहे हैं। अभी तक जंक्शन व टाउन में 230 हथियार जमा हो चुके हैं जबकि दोनों पुलिस थाना क्षेत्रों में करीब साढ़े पांच सौ लाइसेंसधारी है। वैसे हनुमानगढ़ जिले में चार हजार 907 आर्म्स लाइसेंसधारी हैं। इसमें सबसे ज्यादा संगरिया पुलिस थाना क्षेत्र में है जबकि पल्लू पुलिस थाना क्षेत्र में 11 लाइसेंसधारी हैं।



बीट कांस्टेबल जमा करवाएंगे हथियार: हथियार जमा करवाने के लिए पुलिस थाना के बीट कांस्टेबलों की ड्यूटी लगाई गई है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कांस्टेबल अपने क्षेत्र में जाकर लाइसेंसधारियों को हथियार जमा करवाने के लिए पाबंद कर रहे हैं। बावजूद इसके अगर कोई हथियार नहीं जमा करवाता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।



...होगी कार्रवाई



ऐसे लाइसेंसधारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी, जिन्होंने अभी तक हथियार नहीं जमा करवाए हैं। - राजेंद्रसिंह सिसोदिया, एएसपी हनुमानगढ़

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
select your language:     Hindi Roman     Hindi Phonetic     English
comment:
code: