धान पर बोनस की मांग को लेकर कांग्रेस ने दिया धरना
रायगढ़. रविवार को सीएसईबी के आफिस के सामने जिला कांग्रेस कमेटी ने प्रदेश व्यापी आव्हान पर किसानों को उनका बोनस दिए जाने की मांग को लकर एक दिवसीय धरना दिया।
इस दौरान सैकड़ों की संख्या में धरना स्थल पर मौजूद कांग्रेसियों ने दिन-भर नारे बाजी करते हुए सरकार पर किसानों को धोखा देने का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया व राज्यपाल के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। धरने पर बैठे प्रदेश के पूर्व कबीना मंत्री कृष्ण कुमार गुप्ता ने बताया कि छग में धान प्रमुख कृषि उत्पाद है।
यहां का कृषक वर्ग धान की खेती पर पूरी तरह से निर्भर है। धान का उत्पादन बढ़ाने के लिए कृ षकों का प्रोत्साहन देना आवश्यक है। प्रदेश के पूर्व सिंचाई मंत्री व विधायक डा. शक्राजीत नायक ने धरना को संबोधित करते हुए कहा किप्रदेश सरकार ने पिछली घोषणा में फ्लैस रेट के साथ किसानों को बिजली व सिंचाई पंप की सुविधा मुहैय्या कराने की घोषणा की थी।
लेकिन, क्षेत्रीय किसानों को इस योजना के तहत 500 यूनिट बिजली मुफ्त में देने के बाद भी दो-दो हजार का बिजली बिल पटाना पड़ रहा है। कांग्रेसी नेता अनिल अग्रवाल अग्रवाल ने बताया कि 80 प्रतिशत जनता कृषि पर निर्भर है ऐसे में सरकार द्वारा उनको पूरा बोनस नहीं देना बिलकुल न्याय संगत नहीं है। वहीं धरना स्थल पर मौजूद अन्य कांग्रेसियों ने आरोप लगाया है कि इस दिशा में केंद्र की कांग्रेस नेतृत्व की सरकार ने विगत 6 वर्षों में धान के समर्थन मूल्य में पर्याप्त वृद्धि की है व बोनस भी प्रदान किया है।
परंतु छग की भारतीय जनता पार्टी की सरकार क्षेत्रीय किसानों के साथ निरंतर वादाखिलाफी कर केवल उन्हें धोखा दे रही है। गत वर्ष प्रदेश विधानसभा चुनाव के समय भाजपा ने धान खरीदी पर 270 रुपए प्रति क्ंिवटल बोनस देने की घोघणा की थी। सरकार ने 270 रुपए प्रति क्ंिवटल बोनस की राशि क ो हटाकर 220 रुपए प्रति क्ंिवटल बोनस भी कर दिया है। जिसे भी दो किस्तों में भुगताने करने की स्वीकृति दी गई है।
इस वर्ष जबकि केंद्र सरकार ने धान के समर्थन मूल्य में 100 रुपए प्रति क्ंिवटल की बढ़ोत्तरी कर 50 रुपए प्रति क्ंिवटल बोनस भी दिया है। ऐसे में जिला कांग्रेस कमेटी ने एक बार फिर धोखा देने का आरोप लगाते हुए भाजपा सरकार पर निरंतर केवल किसानों को ही नहीं हर वर्ग के लिए वादा खिलाफी करने की बात कही है। कांग्रेसजनों ने धरना-प्रदर्शन के बाद राज्यपाल के नाम कलेक्टर के माध्यम से ज्ञापन सौंप कर किसानों को राज्य सरकार के घोषणा के अनुरू प धान खरीदी पर 270 रुपए प्रति क्ंिवटल बोनस देने के साथ ही इस वर्ष प्रदेश में सूखे की स्थिति को देखते हुए 100 रुपए प्रति क्ंिवटल बोनस अतिरिक्त बोनस देने की तत्काल घोषणा करने की मांग किया है।










