Monday, November 16, 2009 05:07 [IST]  

danik bhaskarडिग्गी में कूदकर युवक ने दी जान

भास्कर न्यूज

श्रीकरणपुर. किरयाना की दुकान में कार्य करने वाले युवक ने रविवार सुबह जलदाय विभाग की डिग्गी में कूदकर आत्महत्या कर ली। पुलिस के अनुसार सत्रह वर्षीय रोशन लाल पुत्र स्वर्गीय मिठन लाल अग्रवाल निवासी अयालकी जिला फतेहाबाद हाल निवास वार्ड 20 स्थानीय गल्र्स सीनियर सेकंडरी स्कूल के सामने स्थित किरयाना दुकान में कार्य करता था।



रोज की भांति आज सुबह भी वह टहलने निकला। काफी देर बाद भी नहीं लौटने पर परिजन व परिचित ने उसकी तलाश में निकल पड़े। कई जगह ढूंढ़ने के बाद युवक का शव जलदाय विभाग की डिग्गी में तैरता हुआ नजर आया। युवक को बाहर निकालने तक वह मर चुका था। सूचना पाकर थानाधिकारी राहुल यादव भी घटनास्थल पहुंचे। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।



नजदीकी रिश्तेदार संजय मितल पुत्र विजय कुमार मितल ने मर्ग रिपोर्ट दर्ज कराई है। जानकारी के अनुसार युवक के पिता की मृत्यु के बाद उसका मौसा अशोक कुमार मितल उसकी माता व दो बहनों को श्रीकरणपुर ले आया था। लगभग डेढ़ वर्ष पहले युवक के मौसा ने भी जलदाय विभाग की डिग्गी में कूदकर आत्महत्या कर ली थी। कुछ दिन पूर्व युवक की बहन ने भी जान देने की कोशिश की थी, जिसे समय रहते बचा लिया गया। आत्महत्या के पीछे आर्थिक परेशानी बताई जा रही है।



शहीद करतार सिंह का शहीदी दिवस मनाया : एआईएसएफ के सदस्यों ने गदरी योद्धा शहीद करतार सिंह सराभा का शहीद दिवस मनाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मनीष सेठी ने की। मुख्य अतिथि ओम बिश्नोई, विशिष्ट अतिथि अतुल बिश्नोई व नरेश कुमार थे।

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
select your language:     Hindi Roman     Hindi Phonetic     English
comment:
code: