जेसीबी की चपेट में आने से युवक की मौत
रावतसर. चक तीन एएसएम में रविवार को जेसीबी मशीन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक गांव अयालकी ढाणी का रहने वाला था। इस संबंध में पुलिस ने चालक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया है। प्रकरण के अनुसार चक तीन एएसएम में ओम पिलानिया के खेत में जेसीबी मशीन से कुआं खुदाई का काम चल रहा था।
पांच-छह फीट खुदाई के बाद अचानक मिट्टी धंसने लगी तथा खेत में काम कर रहा श्रमिक कालूराम भोपा (20) मशीन की चपेट में आ गया। हादसे में कालूराम की गर्दन कटकर अलग हो गई तथा उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी दिनेश राजौरा मय जाब्ता के मौके पर पहुंचे। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया।










