Monday, November 16, 2009 05:22 [IST]  

danik bhaskarनियमितीकरण की मांग को लेकर आंदोलन पर उतरे रोजगार सहायक

Bhaskar News

दुर्ग. पटवारियों, शिक्षा कर्मियों व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के बाद अब पंचायत महासंघ के बैनरतले ग्राम रोजगार सहायकों ने भी आंदोलन शुरू कर दिया है। रोजगार सहायक संविदा अवधि को समाप्त कर सेवा नियमित करने व यात्रा भत्ता एवं अन्य सुविधाएं नियमित कर्मचारियों के सामान देने समेत कई अन्य मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं।



छत्तीसगढ़ ग्राम रोजगार सहायक संघ के जिला अध्यक्ष विकास कुमार साहू ने बताया कि आंदोलन के पहले चरण में 15 से 29 नवंबर तक काली पट्टी लगाकर काम करेंगे। दूसरे चरण में 20 नवंबर से 29 नवंबर तक कलमबंद हड़ताल किया जाएगा। इसके बाद भी मांग पूरी न होने पर 25 नवंबर को ब्लाक स्तरीय रैली व 30 नवंबर को रायपुर में महारैली का आयोजन किया जाएगा।



उन्होंने बताया कि इसके बाद भी उनकी मांगें नहीं मानी गई तो आंदोलन को विस्तार कर उग्र रूप दिया जाएगा। छत्तीसगढ़ प्रदेश पंचायत महासंघ, सरपंच संघ, सहायक ग्राम पंचायत अधिकारी व पंचायत कर्मी और ग्राम रोजगार सहायक संघ का संयुक्त महासंघ है। साहू ने बताया कि महासंघ के अन्य संगठन भी आंदोलन में शामिल हैं।

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
select your language:     Hindi Roman     Hindi Phonetic     English
comment:
code: