Monday, November 16, 2009 06:14 [IST]  

danik bhaskarप्रोसेस हाउसों के एक्शन प्लान पर फैसला आज

भास्कर न्यूज

भीलवाड़ा. राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल मुख्यालय सोमवार को प्रोसेस हाउसों द्वारा द्वारा भेजे एक्शन प्लान पर निर्णय कर आगे की कार्रवाई तय करेगा। एक्शन प्लान सबमिट नहीं करने की स्थिति में मंडल के अधिकारी कड़ी कार्रवाई के मूड में है।



क्षेत्रीय अधिकारी टीएस राणावत ने बताया कि कुछ प्रोसेस हाउसों ने मुख्यालय भेजे प्लान की कॉपी यहां भी भेजी है। हालांकि शुक्रवार तक सभी प्रोसेस हाउसों के प्लान नहीं मिले थे। सोमवार को ही स्पष्ट होगा कि मुख्यालय कितने प्रोसेस हाउसों ने प्लान भेजा है। यह प्लान ही सीज मशीनें रिलीज करने या नहीं करने सहित आगे की कार्रवाई का भविष्य तय करेगा। उधर, मंडल अध्यक्ष वीएस सिंह स्पष्ट कर चुके है कि प्लान के अनुसार सोमवार को ही आगे की कार्रवाई के बारे में निर्णय लिया जाएगा।



गौरतलब है कि मुख्य कार्रवाई के दौरान मंडल ने सभी प्रोसेस हाउसों से बैंक गारंटी लेते हुए सुधार के लिए तीन महीने का समय दिया था। 28 अक्टूबर को यहां दौरे पर आए मंडल अध्यक्ष सिंह ने स्पष्ट किया था कि इससे पहले 15 नवंबर तक एक्शन प्लान देना होगा। इसमें बताना होगा कि आपके यहां कितनी मशीनें व इनमें कितनी पानी की खपत है। ईटीपी व आरओ प्लांट की क्षमता क्या है? इसके सहित सभी पहलुओं को प्लान में शामिल करना था। अभी 17 प्रोसेस हाउसों की 200 मशीनें सीज है। इनका निर्णय भी सोमवार को होगा।

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
select your language:     Hindi Roman     Hindi Phonetic     English
comment:
code: