मराठी का मुद्दा ठीक, पर हद न करें पार: RSS
पुणे. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत रविवार को भाषा के आधार पर राजनीति करने वालों पर जमकर बरसे। यहां एक जनसभा ने उन्होंने कहा कि जो लोग ‘मराठी माणूस’ की समस्याओं के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं, उन्हें राष्ट्रीय भावना और सद्भाव को ठेस नहीं पहुंचानी चाहिए।
भागवत ने अबु आजमी के खिलाफ महाराष्ट्र विधानसभा में हुई घटना को शर्मनाक बताया और कहा कि देश में हर नागरिक को कोई भी भाषा बोलने और कहीं भी रहने की स्वतंत्रता है। लेकिन, जो लोग समाज को बदलना चाहते हैं, उन्हें अपनी हद इतनी नहीं लांघनी चाहिए कि राष्ट्रीय सद्भाव खतरे में पड़ जाए।










