Monday, November 16, 2009 06:18 [IST]  

danik bhaskarवाहन भिड़े, दंपती सहित तीन की मौत

भास्कर न्यूज

भीलवाड़ा. मांडल तालाब की रपट पर रविवार शाम बेकाबू हुए ट्रेलर ने बाइक व कार को टक्कर मार दी। हादसे में दंपती सहित तीन की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। चालक ट्रेलर को मौके पर ही छोड़ भाग छूटा।



मांडल थाना प्रभारी अमरसिंह ने बताया कि ट्रेलर मांडल से आसींद की ओर, जबकि बाइक व कार मांडल आ रहे थे। मांडल तालाब की रपट पर ट्रेलर बेकाबू हो गया। उसने पहले बाइक व बाद में कार को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार मूलत: रामपुरिया हाल बीलिया (प्रतापनगर) निवासी जगदीशचंद्र कुमावत (32) व उसकी पत्नी अनूप (30) की मौके पर ही मौत हो गई।



वहीं कार में सवार दो युवतियों सहित तीन लोग घायल हो गए, जिनका मांडल में प्राथमिक उपचार करवाया गया। वहां से ये लोग निजी वाहन से रवाना हुए, रास्ते में भोपालगंज निवासी शिल्पा पुत्री वीरेन्द्रसिंह चौधरी की मौत हो गई। परिजन शव को अस्पताल के बजाय घर ले गए। करेड़ा संवाददाता के अनुसार वीरेंद्र चौधरी अपनी पुत्री शिल्पा के साथ रविवार को बेमाली चौराहे पर अपने एक मित्र के रिसोर्ट के शुभारंभ समारोह में शामिल होकर भीलवाड़ा लौट रहे थे कि रास्ते में यह दुर्घटना हो गई जिसमें शिल्पा की मौत हो गई।

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
select your language:     Hindi Roman     Hindi Phonetic     English
comment:
code: