Monday, November 16, 2009 06:24 [IST]  

danik bhaskarजिप्सम खनन करते जेसीबी व सात ट्रक जप्त

भास्कर न्यूज

खाजूवाला. सरकारी भूमि पर अवैध जिप्सम का खनन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए रविवार को एक जेसीबी मशीन सहित सात ट्रक जप्त किए गए। अवैध खनन के आरोप में पांच लोगों के खिलाफ पूगल थाने में मुकदमा भी दर्ज करवाया गया है।



रविवार को उपखण्ड अधिकारी छोटूराम गुर्जर बल्लर गांव के कुम्हारवाला डेर में अवैध जिप्सम खनन की शिकायत मिलने पर पहुंचे। पुलिस दल सहित पहुंचे उपखंड अधिकारी के दल को देखकर कुछ लोग वहां से ट्रक छोड़कर भाग गए। मौके पर एक जेसीबी मशीन से ट्रकों में जिप्सम भरा जा रहा था।



उपखण्ड अधिकारी ने बताया कि ग्राम बल्लर के कुम्हारवाला डेर में जिप्सम का अवैध खनन करते हुए पप्पू सुथार की जेसीबी मशीन सहित जिप्सम से भरे हुए तीन ट्रक व चार ट्रक खाली जप्त किए गए। उपखण्ड अधिकारी के निर्देशानुसार राजस्व तहसीलदार राजेश नायक ने जिप्सम का अवैध खनन करने वाले लोगो ंके खिलाफ पूगल पुलिस थाने में मामला दर्ज करवाया।



राजस्व तहसीलदार ने ट्रक चालक कानाराम निवासी लूणकरनसर, बाबूलाल निवासी खाजूवाला, श्योकत अली निवासी पूगल, अल्लाऊद्दीन निवासी छतरगढ़, सबीर खां व नूर खां निवासी पूगल के मामला दर्ज करवाया। जप्त किए गए ट्रक व जेसीबी मशीन दंतौर चौकी प्रभारी सहायक उपनिरीक्षक अमरसिंह को के सुपूर्द किए गए।



गौरतलब है कि खाजूवाला क्षेत्र में सरकारी भूमि से जिप्सम का अवैध खनन करने की शिकायत लंबे समय से आ रही थी। रविवार को हुई इस कार्रवाई से अवैध खनन करने वालों में हड़कम्प मच गया और अन्य स्थानों पर चल रहा खनन भी अचानक बंद हो गया। जिन गाड़ियों में अवैध जिप्सम भरा था, वे कार्रवाई की सूचना मिलते ही दूसरे रास्ते से निकल गई।

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
select your language:     Hindi Roman     Hindi Phonetic     English
comment:
code: