कोटा नहीं पहुंचे आईआईटी जेईई के फार्म
कोटा. आईआईटी संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई 2010) के आवेदन फार्म सोमवार रात तक बैंक में नहीं पहुंचने से सोमवार से फार्म मिलने की संभावना नहीं है। बारां रोड स्थित कैनरा बैंक के प्रबंधक एसके सिबल ने बताया कि आईआईटी मुंबई से फार्म मिलते ही बैंक काउंटर से बिक्री शुरू कर दी जाएगी।
उन्होंने बताया कि जेईई छात्रों की संख्या को देखते हुए पिछले साल से इस बार 25 फीसदी फार्म ज्यादा मंगाए गए हैं, अभ्यर्थियों को फार्म वितरित करने के लिए बैंक में अतिरिक्त काउंटर खोले जाएंगे। सिबल ने कहा कि फार्म पर्याप्त संख्या में आ रहे हैं, इसलिए छात्रों को कोई परेशानी नहीं होगी।
आवेदन फार्म 15 दिसंबर तक वितरित किए जाएंगे। आईआईटी में फार्म जमा कराने की अंतिम तिथि 19 दिसंबर, 09 है। उधर, 1 नवंबर से शुरू हुई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया में बड़ी संख्या में छात्रों ने वेबसाइट पर फार्म भरे हैं। ऑनलाइन प्रक्रिया 7 दिसंबर,09 तक जारी रहेगी।










