केडी गेट कलाली पर हत्या
उज्जैन. जीवाजीगंज टीआई अंगदसिंह राठौर ने बताया रविवार दोपहर करीब १२ बजे अरनिया (देपालपुर) का राजेश पारदी (३२) भाई दशरथ (३५) के साथ केडी गेट कलाली पर गया था। कलाली पर उनकी बुआ का पुत्र मुकेश पारदी (२४) नयापुरा इंदौर आया था। शराब पीने के दौरान विवाद होने पर राजेश ने मुकेश को क्वार्टर फोड़कर मार दिया।
बदले में मुकेश ने राजेश व प्रकाश को चाकू से हमला कर घायल कर दिया। राजेश की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई और मुकेश पत्नी सुनीता के साथ भाग निकला। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने मुकेश को गोपाल मंदिर क्षेत्र से पकड़ा और घायलांे को अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने मुकेश की रिपोर्ट पर हत्या के प्रयास व प्रकाश की रिपोर्ट पर हत्या का प्रकरण दर्ज किया है।
पार्टी में विवाद मुकेश पारदी गुरुवार को पत्नी सुनीता के साथ कार्तिक मेले आया था। उसने छोटे पुल पर मेहंदी व छापे की दुकान लगाई थी। उसके मामा के पुत्र राजेश व प्रकाश कारोबार के सिलसिले मंे कार्तिक मेले में आए थे। शनिवार रात मेले में पार्टी के दौरान उनमें विवाद हो गया था। मुकेश ने पत्नी सुनीता को चाकू मारा था। बीच-बचाव मंे प्रकाश को भी चोट आई थी। जिस पर उसने महाकाल थाने में रिपोर्ट की थी।
पिता की मौत से बेखबर राजेश पारदी पत्नी रानी, भाई प्रकाश व बच्चे राहुल, पड़क व बोदू के साथ उज्जैन आया था। राजेश की मौत से पूरा परिवार सदमे में था लेकिन बच्चंे को पिता की मौत खबर नहीं थी।
चार दिन पूर्व छूटा जेल से जीवाजीगंज सीएसपी डॉ. राजेश सहाय ने बताया मुकेश ११ नवंबर को इंदौर से जेल से छूटा है। उसका आपराधिक रिकॉर्ड है। जून मंे मल्हारगंज पुलिस ने डकैती और ४ नवंबर को अन्नपूर्णा थाना पुलिस ने उसे वाहन चोरी और चाकू लेकर घूमते हुए पकड़ा था। हत्या के बाद उसे गोपाल मंदिर क्षेत्र मंे खारकुआं थाने की चीता पार्टी ने पकड़ा है।










