Monday, November 16, 2009 06:50 [IST]  

danik bhaskarसोमवती स्नान के लिए आए श्रद्धालु

Bhaskar News

उज्‍जैन. सोमवार को शिप्रा में सोमवती अमावस्या का स्नान होगा। नहान के लिए रविवार रात से ही श्रद्धालुओं के शहर में आने का सिलसिला शुरू हो गया था। दिनभर लोग दान-पुण्य कर मंदिरों में देव दर्शन करेंगे।



अमावस्या का मुख्य स्नान रामघाट पर होगा। हजारों श्रद्धालु मोक्षदायिनी शिप्रा में डुबकी लगाएंगे। महाकाल, हरसिद्धि, बड़ा गणपति व गोपाल मंदिर सहित अन्य मंदिरों में दर्शनार्थियों का तांता लगेगा। महाकाल मंदिर में उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए मंदिर समिति ने सोमवार को भी गर्भगृह में श्रद्धालुओं का प्रवेश प्रतिबंधित किया है।



सोमवती अमावस्या पर शहर में लाखों श्रद्धालु स्नान के लिए उमड़ते हैं लेकिन बारिश होने के कारण इस बार श्रद्धालुओं की संख्या में कमी होने का अनुमान है। फिर भी भीड़ नियंत्रण के लिए प्रशासन ने सुरक्षा के इंतजाम किए हैं। घाट पर स्नान के समय अधिकारियों की डच्यूटी लगाई है।



सोमवार तड़के ४ बजे से शिप्रा में स्नान शुरू होगा। श्रद्धालु पितृ शांति के लिए घाट पर पंडितों से पिंडदान भी करवाएंगे। मालवांचल सहित देशभर के श्रद्धालु सोमवती अमावस्या पर्व का स्नान करने यहां पहुंचते हैं। रणजीत हनुमान मार्ग स्थित सोमतीर्थ पर भी दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगेगा। यहां सोमेश्वर महादेव के दर्शन के साथ लोग शिप्रा स्नान भी करेंगे।



घाटों की धुलाई, काई साफ नहीं हुई: सोमवती अमावस्या स्नान व महाकाल सवारी को देखते हुए नगर निगम ने रामघाट पर फायर फायटर से रविवार सुबह घाटों की धुलाई तो करवाई लेकिन घाट की सीढ़ियों पर जमा काई नहीं हटवाई। काई जमने से सीढ़ियों पर फिसलन हो रही है। सोमवार को सोमवती का नहान होगा, हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ घाट पर उमड़ेगी। प्रशासन की इस लापरवाही से हादसा हो सकता है।

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
select your language:     Hindi Roman     Hindi Phonetic     English
comment:
code: