Monday, November 16, 2009 07:08 [IST]  

danik bhaskarअज्ञात वाहन ने लाइनमैन को कुचला

भास्कर न्यूज

उदयपुर. उदयपुर—चित्तौड़गढ़ हाइवे पर सिंघानिया यूनिवर्सिटी के पास रविवार को अज्ञात वाहन से कुचलकर बिजली विभाग के लाइनमैन की मौत हो गई। लाइनमैन भूतपुरा में उपभोक्ता की शिकायत पर व्यवस्था सुचारू कर साइकिल से लौट रहा था।



पुलिस के अनुसार इस हादसे में रामाखेड़ा (खेरोदा) निवासी वालू (40) पुत्र भैरा रावत की मौके पर ही मृत्यु हो गई। वालू भटेवर स्थित विद्युत निगम कार्यालय में लाइनमैन है। वह भूतपुरा में किसी उपभोक्ता की शिकायत पर गया था और काम कर लौट रहा था।



शाम साढ़े छह बजे फोरलेन पर सिंघानिया यूनिवर्सिटी के सामने कट से सड़क पार करते समय अज्ञात वाहन ने उसे चपेट में ले लिया। हादसे में भारी वाहन लाइनमैन के सिर को कुचलते हुए गुजर गया। साइकिल भी चकनाचूर हो गई। सूचना पर खेरोदा व डबोक पुलिस मौके पर पहुंची। शव को एमबी अस्पताल के मुर्दाघर भिजवाया गया। क्षेत्रवासियों को आरोप है कि हाइवे के पास यूनिवर्सिटी प्रबंधन द्वारा डिवाइडर को तोड़ कर कट बनवाया गया है। इसी कट से गुजरने के दौरान पहले भी हादसे हो चुके हैं।

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
select your language:     Hindi Roman     Hindi Phonetic     English
comment:
code: