Monday, November 16, 2009 07:08 [IST]  

danik bhaskarछेड़छाड़ करने वाले युवकों की तलाश

Bhaskar News

ग्वालियर. पिंटों पार्क क्षेत्र में प्रॉपर्टी डीलर श्याम पाल व डॉ. गीता अवस्थी की हत्या करने वालों का रविवार को भी कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस इस मामले में गायब हुए दो संदेही युवकों की तलाश कर रही है। इन संदेही युवकों की श्याम पाल ने पिटाई कर दी थी।



दोहरे हत्याकांड के इस सनसनीखेज मामले में पुलिस दो दिन बाद भी किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सकी है। इस बीच पुलिस को जानकारी मिली है कि डॉ. गीता अवस्थी की नाबालिग बेटी को दो युवक परेशान कर रहे थे।



इन्होंने उसे एक बार रास्ते से उठाने की भी कोशिश की थी, तब श्याम पाल को जानकारी मिली तो उसने दोनों युवकों की पिटाई कर दी थी, साथ ही चेतावनी दी थी कि भविष्य में ऐसी हरकत नहीं करें। इस घटना के बाद से दोनों युवक गायब हैं।



मृतक श्याम पाल के साथ कुछ अन्य युवकों का भी झगड़ा बीते दिनों हुआ था, इस झगड़े की वजह तो सामान्य थी, लेकिन झगड़ा करने वालों ने दूसरे लोगों से श्याम को ठिकाने लगाने की बात कही थी। ये आरोपी भी पुलिस को नहीं मिले हैं।



पुलिस श्याम पाल के जमीन सौदों के बारे में भी जानकारी ले रही है ताकि कहीं विवाद पाए जाने पर जांच उस दिशा में मोड़ी जा सके। उल्लेखनीय है कि पिंटो पार्क स्थित सूखे की कोठी के पास शुकAवार की रात लगभग 10 बजे अज्ञात हमलावरों ने डॉ. गीता अवस्थी की क्लीनिक पर ताबड़तोड़ गोलीबारी की थी जिससे वहां बैठे श्याम पाल व डॉ. गीता अवस्थी की मौत हो गई थी।

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
select your language:     Hindi Roman     Hindi Phonetic     English
comment:
code: