चार बिजली यूनिट बंद, 1160 मेगावाट की कमी
जबलपुर. प्रदेश में आज चार बिजली यूनिट बंद होने से 1160 मेगावाट बिजली की कमी बनी रही। चारों बिजली यूनिट तकनीकी खराबी की वजह बंद हुई हैं। पॉवर जनरेटिंग कंपनी के इंजीनियर यूनिटों को सुधारने में जुटे हुए हैं।
संजय गांधी ताप विद्युत गृह बिरसिंहपुर की 500 मेगावाट की एक और 210 मेगावाट की एक यूनिट तकनीकी खराबी की वजह से बंद हो गई। इसी तरह सतपुड़ा ताप विद्युत गृह सारणी की 210-210 मेगावाट की दो यूनिटें आज अचानक बंद हो गईं। दोनों यूनिटें ट्यूब लीकेज की वजह बंद हुई हंै।
अचानक 1160 मेगावाट बिजली उत्पादन कम होने से प्रदेश भर में बारिश होने के बावजूद भी विद्युत मंडल को पीक अवर्स में बिजली का ओव्हर ड्रा करना पड़ा।
तीन दिन में कमाए 65 करोड़
मौसम में अचानक आए बदलाव से विद्युत मंडल ने अंडर ड्रा के जरिए तीन दिन में 65 करोड़ रुपए कमाए। 12 नवम्बर को 23.75 करोड़, 13 नवम्बर को 11.46 करोड़ और 14 नवम्बर को 20.16 करोड़ रुपए का अंडर ड्रा किया गया।
यदि 15 नवम्बर को चार यूनिट खराब नहीं हुई होती तो ओव्हर ड्रा की जरूरत नहीं पड़ती। इसी तरह नवम्बर के पहले दस दिनों में विद्युत मंडल ने 87 करोड़ का ओव्हर ड्रा किया था।










