Monday, November 16, 2009 11:24 [IST]  

danik bhaskarज्यादा से ज्यादा हो टेस्ट सीरीज

दिलीप वेंगसरकर

vengsarkarसर्दी का मौसम शुरू हो गया है और उसी के साथ भारत में लंबे समय के बाद टेस्ट क्रिकेट शुरू हो गया है। लगभग एक साल पहले भारत ने अपना पिछला टेस्ट मैच इंग्लैंड के खिलाफ दिसंबर 2008 में खेला था।



उसके बाद भारत ने इस वर्ष न्यूजीलैंड का दौरा किया और जबकि भारत ने दोनों सीरीज 1-2 से जीत ली फिर भी सच्चई यह है कि पांच दिवसीय मैचों का आयोजन और अधिक बार किया जाना चाहिए। सचिन तेंदुलकर ने भी कहा है कि हमें और टेस्ट मैच खेलने चाहिए।



16 नवंबर से अहमदाबाद में श्रीलंका के खिलाफ आगामी तीन टेस्टों के अलावा भारत केवल दो और टेस्ट खेलेगा जो जनवरी में बांग्लादेश में 2009-2010 सीजन के लिए खेले जाएंगे। उसके बाद 2010 तक भारत के लिए कोई भी टेस्ट क्रिकेट नहीं रहेगा।



इस समय यह जरुरी है कि भारत अपनी कमियों को पूरी तरह सुधार ले और आत्मविश्वास के साथ श्रीलंका का सामना करें। उनका कप्तान कुमार संगाकारा अनुभवी है। स्पिन विशेषज्ञ मुरलीथरण तथा केरमबॉल विशेषज्ञ अजंता मेंडिस के अलावा श्रीलंका के पास रांगना हेरत जैसा बायें हाथ का स्पिन गेंदबाज भी है जो सभी मिलकर भारतीय टीम को परेशानी में डाल सकते है।



इधर भारत के पास भी हरभजन सिंह, प्रज्ञान ओझा और अमित मिश्रा जैसे तीन स्पिनर मौजूद है। वैसे मुझे लगता है कि अहमदाबाद की पिच स्पिन के लिए उपयुक्त नहीं होगी। इस समय भारत के लिए सबसे बड़ी मजबूती उनकी बल्लेबाजी होगी।

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
select your language:     Hindi Roman     Hindi Phonetic     English
comment:
code: