लंका का स्पिन विभाग मजबूत
पहले टेस्ट में भारतीय टीम पूरे जोश से श्रीलंका के खिलाफ अहमदाबाद के मैदान में उतरेगी। भारतीय टीम मैनेजमैंट ने ज़हीर खान की वापसी से बेहद संतुष्ट नजर आ रही है क्योंकि वह ऐसे गेंदबाज है जो हर परिस्थिति में बेहतरीन गेंदबाजी करते हैं।
वहीं दूसरी ओर श्रीलंका की टीम एक लक्ष्य निर्धारित करके भारत आई है कि वह हर हाल में जीतेंगें। क्योंकि पिछले 27 वर्षो के दौरान उन्होंने भारत में एक भी टैस्ट मैच नहीं जीता है। दिग्गज स्पिनर मुथैया मुरलीधरन पहले ही कह चुके हैं कि वह 27 साल पुरानी इस प्रथा को बदलना चाहते हैं।
भारत में मेहमान टीम का एकमात्र अभ्यास मैच भी बारिश की भेंट चढ़ गया। इसके साथ ही ज्यादातर मेहमान खिलाड़ियों अभी तक भारत में खेलने का अनुभव नहीं है और अभ्यास मैच न होने से यकीनन टीम को इसका नुकसान ही हुआ है।
मुरलीधरन की आगुवाई में श्रीलंका का स्पिन विभाग काफी मजबूत नजर आ रहा है और अजंथा मेंडिस का साथ विपक्षियों के लिए मुसीबत खड़ी कर सकता है। मेंडिस ने भी अभी तक भारत में कोई टैस्ट नहीं खेला है लेकिन टी-20 का अनुभव टैस्ट के लिए काफी नहीं होगा।










