Monday, November 16, 2009 11:46 [IST]  

danik bhaskarजोकोविक को मास्टर्स खिताब

Agency

novak djokovicपेरिस. सर्बिया के नोवाक जोकोविक ने फ्रांस के गेल मोंफिल्स को 6-2, 7-5, 7-6 से हराकर एटीपी मास्टर्स टेनिस टूर्नामेंट जीत लिया।
जोकोविक ने एक बड़े खिलाड़ी की तरह खेलते हुए पहला सेट 6-2 के अंतर से आसानी से जीत लिया।



मोंफिल्स ने दूसरे सेट में जोकोविक को संघर्ष करने के लिए मजबूर करते हुए 5-7 से जीत कर स्कोर 1-1 से बराकर कर दिया। तीसरा सेट भी काफी संघर्षपूर्ण रहा। टाइब्रेकर तक खीचे इस सेट में जोकोविक ने अनुभव का फायदा उठाते हुए 7-6 से जीत दर्ज कर ली।



दुनिया के नंबर तीन खिलाड़ी जोकोविक ने शनिवार को यहां खेले गए सेमीफाइनल में नडाल को एकतरफा मुकाबले में धूल चटा दी। बेहतरीन फॉर्म में चल रहे सर्बियाई खिलाड़ी ने मैच में एक बार भी सर्विस नहीं गंवाई।



साथ ही, उन्होंने स्पेनिश खिलाड़ी की सर्विस पहले सेट में दो बार और दूसरे सेट में एक बार ब्रेक की। अपने से उच्च वरीयता प्राप्त खिलाड़ी को हराने में उन्हें सिर्फ 76 मिनट लगे। पिछले सप्ताह दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर को हरा चुके जोकोविक की नडाल पर यह छठी जीत है।



उधर, दो घंटे 41 मिनट तक चले दूसरे संघर्षपूर्ण सेमीफाइनल में 16वें नंबर के खिलाड़ी मोंफिल्स ने जीत दर्ज की। घरेलू दर्शकों के समक्ष खेल रहे मोंफिल्स ने पहला सेट 6-4 से जीता, लेकिन स्तेपानेक वापसी करने में कामयाब रहे।



14वें नंबर के खिलाड़ी स्तेपानेक ने दूसरा सेट 7-5 से जीतकर मैच को रोमांचक बना दिया। तीसरे सेट में भी दोनों के बीच कड़ी टक्कर हुई, जो अंतत: 6-4 से मोंफिल्स के पक्ष में खत्म हुई।

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
select your language:     Hindi Roman     Hindi Phonetic     English
comment:
code: