ठाकुर का घर छोड़ देगी इच्छा ???
तपस्या ने इच्छा के मंगेतर वीर से शादी क्या कर ली कलर्स के शो उतरन में जोगी ठाकुर के घर की मुश्किलें कम होने का नाम ही नहीं ले रही, अब इच्छा ने जोगी ठाकुर की हवेली छोड़ने का फैसला कर लिया है। बचपन से लेकर अब तक जोगी ठाकुर ने इच्छा और अपनी बेटी तपस्या के बीच किसी तरह का भेदभाव नहीं किया।
उन्होंने बड़े जतन से इच्छा और वीर की शादी की तैयारियां की थी, लेकिन उनकी बेटी तपस्या ने अपनी दीवानगी के चलते इच्छा और बाकी घरवालों को धोखा देते हुए वीर से शादी कर ली। इस बात से पूरे परिवार और खासकर जोगी ठाकुर को बड़ा धक्का लगा। अब ठाकुर तपस्या से बेहद नाराज हैं वहीं वीर भी तपस्या को अपनी बीवी मानने से इंकार कर दिया है। अपनी बेटी की मुश्किलें बढ़ती देख ठकुराईन ने खुद इच्छा से घर छोड़कर जाने के कहा है।
यूं तो ठकुराईन खुद भी इच्छा को अपनी बेटी तपस्या की तरह प्यार करती हैं लेकिन अब इच्छा औऱ उसकी मां को घर छोड़कर जाना होगा। अभी फिलहाल उसके घर छोड़ने को लेकर थोड़ा बहुत असमंजस बरकरार है लेकिन इच्छा को शो में जगह देने के लिए कुछ तो करना ही होगा। हो सकता है ठाकुर इच्छा को घर से बाहर जाने न दे....।










