ऋषिकेश। उत्तराखंड में ऋषिकेश भ्रमण के लिए आई एक जर्मन महिला ने दो इजरायली युवकों पर उसका नहाते हुए फोटो खींचने का आरोप लगाया है। थाना लक्ष्मणझूला से प्राप्त जानकारी के अनुसार एंजलिना सूप्रनों (जर्मन महिला) ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह एक माह से लक्ष्मणझूला स्थित गंगा व्यू गेस्ट हाउस कमरा नंबर- 204 में रह रही थी उसके समीप स्थित कमरा नंबर- 203 में इजरायल के दो युवक ठहरे हुए थे।
उसका आरोप है कि दो दिन पूर्व रात में 11 बजे वह नहा रही थी तभी दोनो युवकों ने रोशनदान से उसके निर्वस्त्र फोटो खींचे हैं। जर्मन महिला ने दिल्ली स्थित अपने मित्न को यह सूचना दी जिसके ऋषिकेष आने के बाद शिकायत थाने में दर्ज कराई गई।










