अमर की "बिदाई" में एंट्री
मिहिर के नाम से मशहूर अमर उपाध्याय स्टार प्लस के शो बिदाई में एंट्री लेने वाले हैं, उनका रोल एक वकील का होगा जो रनवीर का केस लड़ेगा, और उसकी एंट्री शो के लिए काफी अहम मानी जा रही है। इन दिनों बिदाई के ट्रैक में रनबीर को अपनी भाभी साधना को गुंड़ो से बचाते वक्त हुई लड़ाई के चलते उसे जेल हो चुकी हैं। अब उसे जेल से बाहर निकालने के लिए उसके परिवार ने देश के सबसे अच्छे वकील को केस देने का फैसला किया है।
अमर जो कि देश के सबसे बड़े वकील हैं अभी तक एक भी केस हारे नहीं हैं। अपने काम में माहिर होने के साथ ही वह काफी हैंडसम और एटीट्यूड वाले भी हैं। रनबीर की मुश्किलें अमर कितनी कम करते हैं ये कहना मुश्किल है। अभी जब रनवीर और रागिनी अलग हो रहे हैं तभी रागिनी को पता चलता है कि वह मां बनने वाली है। अब राजवंश परिवार सबसे पहले अपने बेटे को मर्डर केस से मुक्त करवाना चाहता है। फिलहाल ज्यादा कुछ तो नहीं कहा जा सकता लेकिन अमर की वकील धनंजय सिंघानिया के रूप में एंट्री सचमुच शो पर नया ट्रैक ला सकती है।










