शादी को लेकर एक्साइटेड देव बाबू
अपनी ऑनस्क्रीन शादी को लेकर जीटीवी के सीरियल छोटी बहु में देव का किरदार निभाने वाले अविनाश काफी एक्साइटेड हैं, लेकिन क्यों.....। देव बाबू की आखिरकार अपनी प्रेमिका राधिका से शादी होनेवाली है। लेकिन देव बाबू यानी अविनाश की खुशी देखकर तो लग रहा है जैसे ये उसकी ऑनस्क्रीन ही नहीं असली शादी हो। वह इतने ज्यादा खुश हो गए हैं कि क्या कहें। खुद को दूल्हा बनाने के लिए न जाने कितनी तैयारियां कर रहे हैं।
वह इस दूल्हे वाले पार्ट की तैयारी के लिए अविनाश खुद को फिट रख रहे हैं और इसके लिए काफी एक्सरसाइज भी कर रहे हैं। इस शादी सीक्वेंस की तैयारी के लिए राधिका भी पीछे नहीं है। राधिका और देव ने अपने घर से कुछ दिनों के लिए सेट के नजदीक ही अपना डेरा जमा लिया है।
अविनाश अपनी हेयरस्टाईल पर काफी ध्यान दे रहे हैं,लेकिन जब उनसे इस सबके बारे में पूछा गया तो मुकर गए। कहने लगे घर का कांट्रेक्ट खत्म हो गया है इसलिए वह सेट के पास शिफ्ट हो गए हैं। एक्सरसाइज को लेकर तो कहने लगे इन दिनों 2 किलो वजन बढ़ गया है।










