एटीपी चैलेंजर बोपन्ना-कुरैशी के नाम
नयी दिल्ली. भारत के स्टार टेनिस खिलाडी रोहन बोपन्ना ने अपने पाकिस्तानी जोड़ीदार एसाम कुरैशी के साथ मिलकर एटीपी चेलेंजर का युगल खिताब अपने नाम कर लिया|
जर्मनी में चल रहे एटीपी चैलेंजर के फाईनल मुकाबले में बोपन्ना-कुरैशी की जोड़ी ने फिलिप मार्क्स और इगोर ज़िलेने की जोड़ी को सीधे सेटों में मात दी| भारत-पाक की इस जोड़ी ने टूर्नामेंट में तीसरी वरीयता प्राप्त विरोधी जोड़ी को 6-4, 7-6 (8-6) से पराजित किया|इसी वर्ष मार्च में बोपन्ना-कुरैशी की जोड़ी ने थाईलैंड में आयोजित खोरात ओपन अपने नाम किया था| इससे पहले फरवरी में बोपन्ना अपने फिनलैंड के जोड़ीदार जार्को निमेनन के साथ सेन जोस में हुए एटीपी के 250 पॉइंट वाले टूर्नामेंट के फाईनल में पहुंचे थे|
जीत पर उत्साहित बोपन्ना ने कहा, "चोट के बाद कोर्ट पर वापसी की पहली जीत बहुत सुखद है| इस साल कुरैशी के साथ ये मेरी दूसरी जीत है| मैं उम्मीद करता हूँ यह जीत मुझे अगले साल होने वाले आस्ट्रेलियन ओपन के लिए पार्टनर ढूँढने में मदद करेगी|"










