Monday,November 16,2009 15:15 [IST]  

danik bhaskarसचिन का बल्ला

BBC Hindi


क्रिकेट की दुनिया में सचिन ने बीस साल पूरे कर लिए.क्रिकेट की दुनिया के लोग उन्हें अलग अलग तरीकों से याद करते हैं. पाकिस्तान के ख़िलाड़ी शाहिद आफ़रीदी बताते हैं कि उन्होंने वनडे मैच में अपना रिकार्डतोड़ शतक सचिन के बल्ले से ही बनाया था.


लिटिल मास्टर सुनील गावस्कर कहते हैं कि सचिन ऐसे खिलाड़ी हैं जो बीस सालों के बाद भी क्रिकेट के प्रति बच्चों जैसा जूनून रखते हैं. गावस्कर साफ़ कहते हैं कि उन्हें इस बात की बेहद खुशी है कि उनका रिकार्ड किसी भारतीय खिलाड़ी ने तोड़ा है.


रमेश माणे भारतीय टीम के मलिशिया यानी मालिश करने वाले व्यक्ति हैं. वो बताते हैं कि आजकल जहां खिलाड़ी पूरे शरीर की मालिश करवाते हैं. सचिन ने कभी मालिश नहीं करवाई. सचिन के बारे में एक और बात रमेश बताते हैं और वो ये कि सचिन हर रोज़ अपने बल्ले की पूजा करते हैं.



  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
select your language:     Hindi Roman     Hindi Phonetic     English
comment:
code: