टाटा की एक पैसे प्रति सेकेण्ड की सेवा आज से
लखनऊ. टाटा टेलीसर्विसेज लिमिटेड की जी एस एम ब्रैंड टाटा डोकोमो ने एक पैसे प्रति सेकेण्ड़ की सेवा आज से उत्तर प्रदेश और उत्तराखण्ड में शुरू कर दी।
टाटा टेलीसर्विसेज लिमिटेड के प्रबन्ध निदेशक अनिल सरदाना और टाटा डोकोमो के अध्यक्ष दीपक गुलाटी ने आज इस सेवा की शुरआत करते हुए पत्नकारों को बताया कि टाटा डोकोमो ने अनूठा पेएजयू यूज मॉडल पेश किया है जिसके तहत एक सेकेंड की पल्स होगी और महज 01 पैसा प्रति से¨कग की दर से शुल्क देय होगा।
कंपनी ने इस साल जून में यह सेवा उपलब्ध कराने की प्रक्रिया शुरू की थी और इस साल के अंत तक देशभर में टाटा डोकोमो की सेवाएं पहुंच जाएंगी।










