सचिन नायक तो ठाकरे बने खलनायक
नई दिल्ली. मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के पक्ष में पूरा देश आ खड़ा हुआ है। देश की कई हस्तियांे ने सचिन को लेकर शिव सेना प्रमुख बाल ठाकरे के बयान की कड़ी आलोचना की है तो आम लोग सड़क पर उतर आए हैं। जयपुर में तो बकायदा ठाकरे का पुतला भी फूंका गया। वहीं विदेश राज्यमंत्री शशि थरूर, राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष और पूर्व केन्द्रीय रेल मंत्नी लालू प्रसाद यादव और बीसीसीआई के प्रवक्ता राजीव शुक्ला ने ठाकरे के बयान की कड़ी शब्दों में निंदा की है।
पूर्व केन्द्रीय रेल मंत्नी लालू प्रसाद यादव ने कहा कि सचिन देश की शान हैं और उनको लेकर ठाकरे का बयान आश्चर्यजनक है। उन्होंने कहा कि सचिन ने अपनी उपलब्धियों की बदौलत भारत का नाम पूरे विश्व में रौशन किया है।
थरूर ने सोशल नेटवर्किग साइट ट्विटर पर लिखा है कि यदि महाराष्ट्र महाराष्ट्रियन का और कश्मीर कश्मीरियों का है तो भारतीयों का भारत कहां है?
वहीं, बीसीसीआई प्रवक्ता ने बाल ठाकरे की तुलना जिन्ना से करते हुए कहा है कि वह जिन्ना की भाषा बोल रहे हैं।
इन्हें भी पढ़ें...
लालू गुस्साए..बकवास कर रहे हैं ठाकरे
थरूर ने कहा..भारतीयों का भारत कहां?
राजीव शुक्ला..जिन्ना की भाषा बोल रहे हैं ठाकरे
जयपुर में जलाया गया ठाकरे का पुतला










