..जब मगर पड़ा हिप्पो के बीच

तंजानिया. मगर को पानी का राजा कहा जाता है। मजबूत जबड़े और कठोर खाल के कारण पानी के अंदर इसे नुकसान पहुंचा पाना किसी भी जीव के लिए कठिन है, लेकिन अनुभव की कमी के कारण इस किशोर मगर को अपनी जान गंवानी पड़ी। 
पानी में ही रहने वाले दूसरे खतरनाक जानवर हिप्पो और मगर के बीच के जंग की यह तस्वीर अफ्रिकी देश तंजानिया के सेरेनगटी नेशनल पार्क से बह रही नील नदी की है। दिल को झकझोर देने वाले इन तस्वीरों को प्रसिद्ध वन्य जीव फोटोग्राफर वैकलव सिहा ने ली है। 
यह घटना कुछ इस तरह से है कि एक किशोर मगर नील नदी में करीब पचास के समूह में पहले से जमा हुए हिप्पो के बीच जा घुस गया। जिसके बाद समूह को यह नागवार गुजरा और देखते ही देखते मगर हिप्पो के बीच इस तरह फंसा कि उसका निकलना दूभर हो गया। हिप्पो ने मगर पर इतना भयानक प्रहार किया की पानी के अंदर ही उसकी मौत हो गई।












