प्रतियोगी परीक्षा में छात्राओं को तैयार करने नि:शुल्क कोचिंग
जशपुरनगर. सतत प्रयास से सफलता मिलती हैञ इस वाक्य को चरितार्थ करते हुए राष्ट्रीय सेवा योजना जिला इकाई ने शासकीय विजयभूषण सिंहदेव कन्या महाविद्यालय में विभिन्न प्रतियोगिता परीक्षा में सम्मिलित हो रही छात्राओं के लिए पंद्रह दिवसीय कोचिंग प्रारंभ की है।
इस कार्यक्रम का उददेश्य केसंबंध में राष्ट्रीय सेवा योजना के जिला संगठक डा. विजय रक्षित ने बताया की महाविद्यालय में रासेयो के दैनिक गतिविधि कार्यक्रम के दौरान स्वंयसेवकों से चर्चा करने पर पता चला कि अधिकांश छात्राएं आगामी व्यापमं द्वारा आयोजित परीक्षा में भाग लेंगे तथा छात्राओं ने इस संबंध में आवश्यक सहयोग देने का अनुरोध किया था।
प्रथम दिवस डा. विजय रक्षित ने आगामी समय में आयोजित होने वाले परीक्षा पद्धति के संबंध में जानकारी के साथ-साथ अपने आप प्रoA बैंक किस प्रकार तैयार किया जाता है। इस संबंध में उन्हें विस्तार से जानकारी दी गई। प्रथम दिवस ही उन्होंने परीक्षा पाठयक्रम एंव अंक विभाजन के स्वरुप की विशद जानकारी प्रदान की प्रशिक्षण के दूसरे दिन प्रो.आरएस कांत ने भारत के इतिहास के अलावा छग के संबंध में अनेक महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की।
प्रशिक्षण के दौरान यह भी देखा गया कि छात्राएं इस प्रशिक्षण में रुचि से उपस्थित हो रहे है। तीसरे दिन शासकीय एनईएस स्नातकोत्तर महा विद्यालय के प्राध्यापक डा. एके श्रीवास्तव ने राजनीति विज्ञान से संबंधित जानकारी छात्राओं को प्रदान की। इसके अलावा उन्होंने विभिन्न परीक्षाओं में राजनीति विज्ञान में किस प्रकार के प्रoA आते हैं इसकी भी उन्होंने जानकारी दी।
इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में आगामी दिनों में डा. सतीश देशपांडे प्राचार्य अंग्रेजी, डा. एसडी गुप्ता वाणिज्य, प्रो. डीआर राठिया विज्ञान, प्रो. डी मिंज समाज शा, श्रीमती वंदना पाठक अर्थशा, श्रीमती एम कुजूर हिन्दी, प्रो. बीके गर्ग वाणिज्य, श्रीमती शांता गुलाब लकड़ा भूगोल एवं शिक्षकीय अभिरुचि के अंर्तगत एके साहू डाइट ने तथा गणित एंव भौतिकी के संबंध में विनोद गुप्ता ने छात्राओं को आश्वयक जानकारियॉ प्रदान कर सहयोग देने का आश्वासन दिया है।










