Tuesday, November 17, 2009 01:56 [IST]  

danik bhaskarभांबला पहुंची कंगना, बहन रंगोली भी साथ

भास्कर न्यूज

kanganaजाहू. बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत सोमवार सुबह मुंबई से अपने पैतृक गांव भांबला पहुंची। अपने परदादा सरचूसिंह की एक माह पहले हुए निधन के बाद पहली बार वह घर पहुंची। वे परिजनों से मिलने के बाद दिन भर अपने रिश्तेदारों से मिलीं। कंगना दिन भर घर में रही और आराम किया।



कंगना के साथ उनकी बड़ी बहन रंगोली रणौत भी साथ आई हैं। दोनों बहनें मुंबई से रविवार को देर रात चंडीगढ़ तक हवाई यात्रा के बाद अपनी कार से घर पहुंची। परदादी पारखी देवी ने बताय कि कंगना को परदादा से काफी लगाव था।



पिता अमरदीप ने कहा कि कंगना काफी समय से शूटिंग की वजह से व्यस्त थी, इसलिए घर नहीं आ सकीं। भाई जगदीप रणौत ने बताया कि कंगना काफी थकी होने के कारण मीडिया से रूबरू नहीं हुई।

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
select your language:     Hindi Roman     Hindi Phonetic     English
comment:
code: