Tuesday, November 17, 2009 02:02 [IST]  

danik bhaskarअर्की लाइम स्टोन माइन के दोहन के लिए करार

भास्कर न्यूज

शिमला. खनन के क्षेत्र की दो बड़ी सार्वजनिक कंपनियों स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया व नेशनल मिनरल डवलपमेंट बोर्ड के बीच सोमवार को दिल्ली में अर्की लाइम स्टोन के दोहन के लिए करार हुआ।



260 करोड़ के संयुक्त उपक्रम के लिए केंद्रीय इस्पात मंत्री वीरभद्र सिंह के सामने समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर हुए। नेशनल मिनरल डवेल्पमेंट बोर्ड के अध्यक्ष राणा सोम ने कहा कि खान का परीक्षण कर लिया है। कंपनी ने 900 लाख टन अल्प सिलिका वाले चूना पत्थर, 80 लाख टन डोलोमाइट के खनन का पट्टा प्राप्त किया है। तीन साल के अंदर अर्की खानों से उत्पादन शुरू होगा और खानें पचास साल में समाप्त होंगी।



इस अवसर पर स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया के अध्यक्ष एसके रूंगटा ने कहा कि स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया को अपनी इकाईयों के लिए 16 लाख टन सिलिका चूना पत्थर की जरूरत है जिसे जैसलमेर और आयात के जरिए प्राप्त किया जाता है। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया को 30 लाख टन चूना पत्थर की जरूरत है और अर्की की खान से 10 लाख टन चूना पत्थर मिलेगा। इस अवसर पर केंद्रीय इस्पात मंत्री वीरभद्र सिंह भी मौजूद थे।

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
select your language:     Hindi Roman     Hindi Phonetic     English
comment:
code: