Danik Bhaskar Logo
| 27 Editions | 9 States

Investor
Tuesday, November 17, 2009 03:10 [IST]  

danik bhaskarमहिला के गले से डेढ़ लाख की चेन झपटी

Bhaskar News

करनाल. चार चमन से मुगल मार्केट में खरीदारी करने के लिए जा रही एक महिला के गले से बाइक पर सवार दो युवकों ने डेढ़ लाख रुपए की चेन उड़ा ली। चेन के लाकेट में हीरा जड़ा हु़आ था। महिला ने शोर मचाया, लेकिन बाइक सवार मौके से फरार हो गए।



पुलिस को मामले की सूचना दे दी गई है, पुलिस जांच कर रही है। महिला सुरेंद्र चौधरी ने बताया कि सोमवार दोपहर को करीब 12:30 बजे वह मुगल कैनाल पर पैदल जा रही थी कि बाइक पर सवार दो युवक आए और उसके गले से चेन झपट ली। इस पर उसने शोर मचाया, लेकिन वे दोनों मौके से फरार हो गए।

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
select your language:     Hindi Roman     Hindi Phonetic     English
comment:
code: