Tuesday, November 17, 2009 03:10 [IST]  

danik bhaskarपंजाब यूनिवर्सिटी ने जीता बिजनेस क्विज

भास्कर न्यूज

queseचंडीगढ़. चितकारा यूनिवर्सिटी की ओर से सोमवार को सीआईआई, सेक्टर-31 में क्वेस्ट आइकॉन्स-2009 नामक इंटर कॉलेज बिजनेस क्विज का आयोजन किया गया। क्विज में पंजाब, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश के करीब 90 मैनेजमेंट कॉलेजों के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया।



फाइनल राउंड में छह कॉलेजों की टीमों के बीच मुकाबला हुआ। नतीजों में पंजाब यूनिवर्सिटी के आदिश औश्र अरस्तु को पहला पुरस्कार मिला, जबकि चितकारा यूनिवर्सिटी बिजनेस स्कूल के दर्शन और प्रियंका को दूसरा पुरस्कार मिला। विजेता टीम को 30 हजार रुपये, जबकि उप विजेता टीम को 15 हजार रुपये बतौर इनाम दिए गए।

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
select your language:     Hindi Roman     Hindi Phonetic     English
comment:
code: