गोदरेज प्रॉपर्टीज करेगी 200 करोड़ का निवेश
चंडीगढ़. चंडीगढ़ गोदरेज प्रॉपर्टीज लिमिटेड ने आज चंडीगढ़ में अपने पहले ऑफिस कम रिटेल प्रोजेक्ट गोदरेज इटर्निया को लॉन्च किया है। इंडस्ट्रियल एरिया, फेस वन के प्लाट नंबर 70 में गोदरेज इटर्निया में कंपनी करीब 200 करोड़ रुपए का निवेश करने जा रही है। प्रोजेक्ट अगले 33 महीनों में पूरा हो जाएगा।
गोदरेज प्रॉपर्टीज के एमडी मिलिंद कोरडे ने इस मौके पर बताया कि यह प्रोजेक्ट पूरी तरह से इको फ्रैंडली होगा। इसकी निर्माण सामग्री जिसमें सीमेंट से लेकर लकड़ी तक शामिल है, इको फ्रैंडली होगी। प्राकृतिक रोशनी का भी उचित उपयोग किया जाएगा ताकि बिजली की खपत कम से कम हो।
इस कर्मिशयल परिसर में ऑफिस स्पेस से लेकर रिटेल स्पेस उपलब्ध होगा। करीब 4.04 एकड़ परिसर में फै ले और 6 लाख 80 हजार वर्ग फु ट कवर्ड एरिया के साथ यह एक बड़ा प्रोजेक्ट होगा। गोदरेज इटर्निया का डिजाइन एचबीआरए, यूएसए और पटेल बाटलीवाला एंड एसोसिएट्स ने किया है।
गोदरेज इटर्निया चंडीगढ़ हवाई अड्डे तथा रेलवे स्टेशन से तीन किलोमीटर और सिटी सेंटर से चार किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। गोदरेज इटर्निया के डवलपमेंट के लिए कंपनी ने जारा इंफ्रॉस्ट्रक्चर एवं अन्य भूमि मालिकों (मित्तल और गुप्ता ग्रुप) के साथ संयुक्त करार किया है।
इस मौके पर चंडीगढ़ के गृह सचिव राम निवास, चंडीगढ़ की मुख्य आर्कि टेक्ट सुमित कौर तथा निर्माण कंपनी एल एंड टी के अधिकारी भी उपस्थित थे। एमडी मिलिंद कोरडे ने बताया कि गोदरेज ग्रुप मुम्बई, पूणो, बंगलुरू, अहमदाबाद, कोलकाता, मैंगलोर, चेन्नई, हैदराबाद और कोची में रिहायशी, व्यावसायिक तथा टाऊनशिप प्रोजेक्ट्स शुरू कर रहा है। 15 अक्तूबर 09 तक जीपीएल के पास 391.04 एकड़ की जमीन थी।










