Tuesday, November 17, 2009 05:19 [IST]  

danik bhaskarविद्यार्थियों का हंगामा

भास्कर न्यूज

aजोधपुर. स्वाइन फ्लू से बचाव के लिए स्कूल का अवकाश घोषित करने और विद्यालय समय में परिवर्तन की मांग को लेकर सोमवार को सरप्रताप सीनियर सैकेण्डरी स्कूल के विद्यार्थियों ने हंगामा व प्रदर्शन किया।सोमवार को सुबह करीब साढ़े दस बजे सरप्रताप स्कूल के विद्यार्थी बस्ते सहित विद्यालय के मुख्य द्वार पर आ गए और स्कूल प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए स्कूल का टाइम—टेबल बदलने और स्वाइन फ्लू से बचाव के लिए कुछ दिनों तक विद्यालय का अवकाश रखने की मांग करने लगे।



स्कूल के गेट पर वे काफी देर तक नारेबाजी करते रहे। इसके बाद वे सड़क पर आ गए और वाहनधारकों को रोकने लगे। इस बीच मौके पर जसवंतसराय पुलिस चौकी से पुलिस भी आ गई और बच्चों से समझाइश की। इस पर भी वे नहीं माने और तर्क दिया कि स्वाइन फ्लू लगातार बढ़ता जा रहा है तथा इसके लिए स्कूल प्रशासन को कहने के बावजूद छुट्टी की घोषणा नहीं की जा रही है। आखिरकार पुलिस के जवानों ने विद्यार्थियों को स्कूल भवन में डाला।बाद में स्कूल मैनेजमेंट ने विद्यार्थियों बातचीत कर उनकी मांगों पर कार्रवाई का भरोसा दिया तब कहीं जाकर विद्यार्थियों का गुस्सा शांत हुआ।

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
select your language:     Hindi Roman     Hindi Phonetic     English
comment:
code: