हजारों ने किया स्नान
पुष्कर. पुष्कर सरोवर के जल कुंडों में सोमवती अमावस्या पर हजारों श्रद्धालुओं ने स्नान कर पुण्य कमाया। इस दिन पुष्कर सरोवर में स्नान करने का विशेष धार्मिक महत्व है। स्नान के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु एक दिन पूर्व ही पुष्कर पहुंच गए थे। ब्रrा मुहूर्त के साथ आरंभ हुए स्नान का क्रम देर शाम तक चला।
सुबह ठंड के कारण भीड़ कम रही लेकिन दस बजे बाद मुख्य गऊघाट, ब्रrाघाट एवं वराहघाट के कुंडों पर स्नानार्थियों का तांता लगा रहा। स्नान के बाद धर्मप्राण लोगों ने ब्रrाजी मंदिर के दर्शन किए तथा तीर्थ पुरोहितों को भोजन व दक्षिणा देकर पुण्य कमाया।
कालसर्प व पितृ शांति पूजन सोमवती अमावस्या पर यहां मुख्य गऊघाट के तट पर सामूहिक कालसर्प एवं पितृ शांति पूजन किया गया। ज्योतिष अनुसंधान केंद्र कोटा के संस्थापक नरेंद्र दुग्गड़ के नेतृत्व एवं पुष्कर के पंडित कमल नयन दाधीच के आचार्यत्व में करीब डेढ़ जाचकों ने सरोवर में स्नान कर कालसर्प एवं पितृ शांति के लिए पूजन किया। शाम को हवन यज्ञ हुआ। दुग्गड़ ने बताया कि बीते तीन साल से ज्योतिष अनुसंधान की ओर से प्रतिमाह अमावस्या के मौके पर यहां कालसर्प एवं पितृ शांति पूजन आयोजित किया जा रहा है।










