आचार संहिता के उल्लंघन पर प्रत्याशियों को नोटिस
ब्यावर. चुनाव प्रचार के दौरान सोमवार को कांग्रेस सभापति प्रत्याशी डॉक्टर मुकेश मौर्य राकीय सनातन धर्म कॉलेज में पुहंचे। डॉक्टर मौर्य ने कक्षाओं में जाकर छात्र-छात्राओं से कांग्रेस को वोट डालने की अपील की। मोर्य ने कॉलेज प्राध्यापकों से भी मुलाकात की। मौर्य का जनसंपर्क विवादों में आ गया।
भारतीय जनता पार्टी के अग्रिम संगठन भाजयुमो और विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने मौर्य की ओर से कॉलेज में किए गए जनसंपर्क पर एतराज जताते हुए र्टिनिंग अधिकारी आरती डोगरा को ज्ञापन देकर आचार संहिता के उल्लंघन करने की आपत्ति दर्ज कराई है। आपत्ति दर्ज कराने वालों में प्रमोद शर्मा, पवन जोशी और कृष्णा भूतड़ा हैं।
आचार संहिता उल्लंघन मामले में कांग्रेस प्रत्याशी मुकेश मौर्य व कॉलेज प्राचार्य को नोटिस दिए गए हैं। अन्य मामलों में वार्ड 15 से मोहनी देवी, वार्ड 16 से शांति देवी, माया देवी, प्रीति शर्मा वार्ड 26 से ज्ञानदेव, वार्ड 37 से यशोदा देवी, वार्ड 41 से हेमलता प्रजापत, वार्ड 42 से शंभु यादव तथा दिनेश भाटी को नोटिस दिए गए हैं।










