Tuesday, November 17, 2009 05:46 [IST]  

danik bhaskarछात्रा बयान से पलटी ज्यादती होने से इनकार

भास्कर न्यूज

अजमेर/पाली. सेंदड़ा थाना क्षेत्र में दसवीं कक्षा की छात्रा के साथ दुराचार के मामले में सोमवार को उस नाटकीय मोड़ आ गया जब छात्रा ने पुलिस रिपोर्ट से अलग मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान में सहेली के भाई के साथ अपनी मर्जी से जाना और विभिन्न स्थानों पर ज्यादती के आरोप परिजनों के दबाव में लगाना कबूल किया।



सेंदड़ा थाना क्षेत्र के कोट किराणा गांव से गत 27 अक्टूबर को दसवीं कक्षा की छात्रा घर से गायब हो गई थी। पुलिस और परिजन छात्रा की तलाश में लगे हुए थे, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। गत 9 नवंबर को राजसमंद के कामली घाट से परिजन उस छात्रा को घर लेकर आए।



उसी दिन परिजनों ने पीड़िता को थाने में पेश कर जवाजा के आनंदसिंह के खिलाफ छात्रा के अपहरण व ज्यादती का मुकदमा दर्ज कराया। रिपोर्ट में नसीराबाद, अजमेर, पुष्कर व उदयपुर में अलग—अलग लोगों द्वारा उससे दुष्कर्म का आरोप लगाया गया।



पुलिस की परेड, बंद होगा केस : पुलिस आरोपी आनंदसिंह तक पहुंच गई, लेकिन जिस दिन का घटनाक्रम बताया गया। उस दिन उस युवक का मामले से कोई वास्ता जांच में सामने नहीं आया। गत 9 नवंबर को मामला दर्ज करने के बाद से पुलिस पीड़िता के बयान लेने का प्रयास कर रही थी, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया।



एसपी डॉ. बीएल मीणा ने पुलिस जांच में बयान नहीं देने पर सोमवार को पुलिस ने पीड़िता के कोर्ट में बयान की कार्रवाई कराई। कोर्ट में दिए बयान के बाद अब पुलिस इस केस की फाइल को बंद करने की कार्रवाई अमल में ला रही है।

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
select your language:     Hindi Roman     Hindi Phonetic     English
comment:
code: