कांग्रेस ने बागियों को निकाला
ब्यावर. जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विधायक नाथूराम सिनोदिया के निर्देशानुसार १९ लोगों को कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से ६ वर्ष के लिए निष्कासित कर दिया है। कांग्रेस के बागी वार्ड ३ मदनलाल सोलंकी, वार्ड ४ आशादेवी, वार्ड ६ शोभा चौधरी, वार्ड ७ कृष्णा, वार्ड ८ मंजूदेवी भारती, वार्ड १क् आनंद फुलवारी, बाबूलाल पंवार, वार्ड ११ बीना जैन, वार्ड १३ मोहम्मद इमरान, वार्ड १४ लियाकत अली, वार्ड १७ पंकज जैन,वार्ड २१ रामनिवास सेन, वार्ड २३ लेखराज जटिया, वार्ड २५ भंवरीदेवी मेवाड़ा,वार्ड २८ नवीन गर्ग,वार्ड ३३ सुरेशसिंह चौहान,वार्ड ३४ प्रभादेवी, वार्ड ३५ अमरचंद और राहुल पारीक, वार्ड ३७ गोपाल प्रजापति, वार्ड ४२ से नाथूलाल को कांग्रेस के बागी के तौर पर चुनाव लड़ने के कारण कांग्रेस की सदस्यता से निष्कासित किया गया है।
ब्यावर. अखिल भारत अनुसूचित जाति परिषद अजमेर जिला देहात अध्यक्ष खेमचंद चौराटिया ने ब्लॉक अध्यक्ष एस सी जैन और चुनाव समित के दिनेश शर्मा सहित अन्य सदस्यों पर भाजपा के साथ सांठ गांठ करके टिकट वितरण करने का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री से इन्हें कांग्रेस ेस हटाने की मांग की है।
चौराटिया ने मुख्यमंत्री को इस संदर्भ में ज्ञापन भेजा है।










