रोस के आंदोलन से प्रशासन नाराज
दुर्ग. ग्राम रोजगार सहायकों के आंदोलन को प्रशासन ने गंभीरता से लिया है। जिला पंचायत सीईओ एस प्रकाश ने रोजगार सहायकों को हड़ताल पर जाने पर सीधे बर्खास्त करने की कार्रवाई के निर्देश जनपद पंचायतों के सीईओ को दिया है।
उन्होंने बताया कि रोजगार सहायकों द्वारा 15 नवंबर से कलमबंद हड़ताल पर जाने की सूचना समाचार पत्रों के माध्यम से मिली है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत जनपद पंचायतों के अधीन रोजगार सहायक काम कर रहे हैं। रोजगार सहायकों की नियुक्ति संविदा पर एक वित्तीय वर्ष के लिए 2 हजार रुपए प्रतिमाह वेतन की दर से किया गया है।
उन्होंने जनपद पंचायत के सीईओ को निर्देशित किया ैहै कि हड़ताल करने वाले रोजगार सहायकों को बर्खास्त कर जानकारी जिला पंचायत को भेंजे। उन्होंने कहा कि जिस दिन रोजगार सहायक हड़ताल पर जाते हैं तो बर्खास्तगी की कार्रवाई उसी दिन किया जाएगा।











