Tuesday, November 17, 2009 06:11 [IST]  

danik bhaskarनवजात शिशु लावारिस हालत में मिला

Bhaskar News

सागर. गौरझामर थाना क्षेत्र में पटनाखुर्द गांव में सड़क किनारे नवजात शिशु लावारिस हालत में मिला। पुलिस के अनुसार बमनी गांव के लोगों से सोमवार सुबह टेलीफोन से बमनी रोड पर नवजात शिशु के पड़े होने की सूचना दी थी।



पुलिस ने मौके पर जाकर देखा तो नवजात शिशु के शरीर पर कपड़े नहीं थे। पुलिस ने उसे डफरिन अस्पताल सागर में भर्ती कराया । शिशु की उम्र एक दिन बताई गई है।

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
select your language:     Hindi Roman     Hindi Phonetic     English
comment:
code: