Tuesday, November 17, 2009 06:24 [IST]  

danik bhaskar..तो आईआईटी कानपुर की तर्ज पर होगी इंटरनेट सुविधा

Bhaskar News

सागर. डॉ. हरीसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय में आईआईटी कानपुर की तर्ज पर टेलीफोन एवं इंटरनेट सुविधा उपलब्ध हो सकती है। लंबे समय से विवि परिसर में विभाग, प्रशासनिक कार्यालयों, अधिकारियों-शिक्षकों के निवास को आपस में टेलीफोन के जरिए जोड़ने वाली सुविधा ठप पड़ी है। जिस कारण परिसर में इस सुविधा के तहत नया सेटअप बनाए जाने की आवश्यकता महसूस की जा रही थी।



विवि में यह सेटअप तैयार करने के लिए एक टेलीफोन कंपनी ने भी दिलचस्पी दिखाई है, लेकिन विवि अपने स्तर पर टेलीफोन कंपनी को सुझाव देकर अत्याधुनिक सेटअप तैयार करना चाहता है। इसके तहत एक कमेटी भी बनाई गई है। रविवार को कमेटी के प्रो. आरके त्रिवेदी एवं प्रो. एके अवस्थी ने आईआईटी कानपुर जाकर वहां की टेलीफोन एवं इंटरनेट सुविधाओं का जायजा।



इसके तहत वहां पर बनाए गए टेलीफोन एक्चेंज आदि का निरीक्षण किया। प्रो. त्रिवेदी ने बताया कि आईआईटी कानुपर के निरीक्षण संबंधी रिपोर्ट कुलपति को दी जाएगी।

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
select your language:     Hindi Roman     Hindi Phonetic     English
comment:
code: