Tuesday, November 17, 2009 06:43 [IST]  

danik bhaskarछात्रा ने पलटे बयान, कहा नहीं हुआ दुष्कर्म

भास्कर न्यूज

पाली. जिले के सेंदड़ा थाना क्षेत्र के कोट किराणा गांव की दसवीं कक्षा की छात्रा के साथ कथित ज्यादती के मामले में सोमवार को नाटकीय मोड़ आ गया। पुलिस को दी रिपोर्ट में तो पीड़िता ने अजमेर, पुष्कर, नसीराबाद व उदयपुर में उससे अलग अलग लोगों द्वारा दुष्कर्म का आरोप लगाया था, लेकिन सोमवार को कोर्ट में मजिस्ट्रेट के समक्ष दिए बयानों में वह मुकर गई।



मजिस्ट्रेट के समक्ष दिए बयान में छात्रा ने बताया कि वह अपनी मर्जी से सहेली के भाई के साथ गई थी। उसने कोर्ट में यह भी कहा कि बहकावे में आकर उसने अपने साथ रैप के आरोप में रिपोर्ट दी थी।



यह है मामला : पुलिस के अनुसार सेंदड़ा थाना क्षेत्र के कोट किराणा गांव से गत 27 अक्टूबर को दसवीं कक्षा में पढ़ने वाली एक छात्रा घर से गायब हो गई थी। पुलिस और परिजन छात्रा की तलाश में लगे हुए थे, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। गत 9 नवंबर को राजसमंद के कामली घाट से परिजन उस छात्रा को घर लेकर आए।



उसी दिन परिजनों ने पीड़िता को थाने में पेश कर जवाजा (अजमेर) के आनंदसिंह नाम के युवक के खिलाफ छात्रा के अपहरण व ज्यादती का मुकदमा दर्ज कराया। रिपोर्ट में आरोप था कि नसीराबाद, अजमेर, पुष्कर व उदयपुर में अलग—अलग लोगों द्वारा उससे दुष्कर्म करने का आरोप था।

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
select your language:     Hindi Roman     Hindi Phonetic     English
comment:
code: