Tuesday, November 17, 2009 06:51 [IST]  

danik bhaskarये है आचार संहिता का हाल

भास्कर न्यूज

अलवर. नगर परिषद चुनाव के दौरान शहर के विभिन्न वार्डो में चुनाव आचार संहिता का खुला उल्लंघन हो रहा है। विभिन्न वार्डो से चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों ने चुनाव आचार संहिता के बिंदुओं की अनदेखी करते हुए बिजली के पोल, बिजली के बॉक्स व विभिन्न सरकारी एवं सार्वजनिक स्थलों पर अपने पोस्टर, बैनर, झंडे व स्टीकर लगा दिए हैं।



इस मामले में प्रशासन की ओर से कार्रवाई नहीं किए जाने के कारण अन्य प्रत्याशी भी आचार संहिता का उल्लंघन कर रहे हैं।
शहर में कालाकुआ हाउसिंग बोर्ड, स्कीम नं. दो, तिलक मार्केट, बीरबल का मोहल्ला, मालाखेड़ा बाजार, बीच का मोहल्ला, स्कीम नं. एक सहित विभिन्न इलाकों में सार्वजनिक स्थलों पर लगे नगर परिषद चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियो के बैनर-पोस्टर देखे जा सकते हैं।



अतिरिक्त जिला कलेक्टर-प्रथम ओपी बुनकर ने बताया कि इस मामले में सूचना मिलने के बाद जिला परिषद व नगर परिषद के अधिकारियों की सोमवार को बैठक हुई। इसमें निर्णय लिया गया कि एक बार सभी क्षेत्रों में ऐसे पोस्टर व बैनर हटवा दिए जाएंगे। दोबारा ऐसा किए जाने पर प्रत्याशियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी और नगर परिषद उनसे कॅरिंग चार्ज वसूल करेगी। इसके साथ ही ऐसे प्रत्याशियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। इसकी सूचना निर्वाचन आयोग को भी दी जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन को रोका जाएगा। इसके लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
select your language:     Hindi Roman     Hindi Phonetic     English
comment:
code: