Tuesday, November 17, 2009 06:54 [IST]  

danik bhaskarबागियों के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी

Bhaskar News

अलवर. नगर परिषद चुनाव में बागियों के खिलाफ कांग्रेस व भाजपा ने कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी है। दोनों पार्टियों के नेता मंगलवार को एक बार बागियों को व्यक्तिगत बुलाकर समझाएंगे। बात नहीं बनी तो उनके खिलाफ एक्शन ले लिया जाएगा।
जानकारी के अनुसार कांग्रेस व भारतीय जनता पार्टी ने ऐसे कार्यकर्ता व पार्टी पदाधिकारियों की लिस्ट बनानी शुरू कर दी है जो प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से पार्टी को नुकसान पहुंचा रहे हैं। भाजपा जिला अध्यक्ष संजय शर्मा ने बताया कि भाजपा के ऐसे कार्यकर्ता व पदाधिकारी पार्टी प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव में उतरे हुए हैं, उन्हें निकालने की तैयारी की जा रही है।



अब तक ऐसे चार लोगों के नाम सामने आए हैं। इसी तरह जो कार्यकर्ता बागियों या विरोधी पार्टी के प्रत्याशी को सहयोग कर रहा है उसके खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की जाएगी। कांग्रेस जिला अध्यक्ष रमेश खींची ने बताया कि कांग्रेस पार्टी भी ऐसे लोगों की लिस्ट तैयार करने में लगी है जो सीधे तौर पर पार्टी को नुकसान पहुंचा रहे है।



यह काम मंगलवार तक पूरा कर लिया जाएगा। कांग्रेस ने अब तक १क् से अधिक लोगों की लिस्ट तैयार कर ली है, जो बगावत पर उतारू हैं। मंगलवार तक लिस्ट में और नाम जुड़ने की संभावना है। उन्होंने कहा कि पार्टी का विरोध करने वालों को बुलाकर एक बार समझाया जाएगा। जो लोग नहीं मानेंगे उनके खिलाफ निलंबन व पार्टी से निकालने की कार्रवाई की जाएगी।

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
select your language:     Hindi Roman     Hindi Phonetic     English
comment:
code: