Tuesday, November 17, 2009 06:59 [IST]  

danik bhaskarशहर की सफाई व्यवस्था चरमराई

Bhaskar News

sअलवर. नगर परिषद की सफाई व्यवस्था ठीक उस समय डांवडोल हो गई, जब परिषद के चुनाव होने जा रहे हैं। ठेकेदार की ओर से सफाईकर्मियों को नियत समय पर भुगतान नहीं किए जाने से उन्होंने सफाई का कार्य पिछले चार दिनों से बंद कर दिया है। इससे शहर में विभिन्न स्थानों पर कूड़े के ढेर जमा हो गए हैं।



सफाईकर्मियों का कहना है कि हर बार उन्हें महीने की दस तारीख को भुगतान किया जाता है, जो इस बार नहीं किया गया। भुगतान नहीं मिलने पर सफाई कर्मियों ने कार्य बंद कर दिया। ठेकेदार ने सोमवार को भुगतान भी किया तो सिर्फ ट्रैक्टर वालों का, इससे सफाई कार्य अभी शुरू नहीं हो सका।



नगर परिषद के मुख्य सफाई निरीक्षक जगदीश मदान ने बताया कि ठेकेदार के कर्मचारियों की ओर से काम बंद कर देने के बाद से सफाई की समस्या उत्पन्न हो गई है। इससे निपटने के लिए नगर परिषद अपने कर्मचारियों से सफाई कराने की व्यवस्था कर रही है। मदान के अनुसार सोमवार को ठेकेदार ने कुछ सफाई कर्मियों का भुगतान किया है, लेकिन कई सफाईकर्मी ने भुगतान नहीं लिया है।

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
select your language:     Hindi Roman     Hindi Phonetic     English
comment:
code: