Tuesday, November 17, 2009 06:58 [IST]  

danik bhaskarमेगा चिकित्सा शिविर आज से

भास्कर न्यूज

भीलवाड़ा. पिछले दिनों स्वास्थ्य चेतना यात्रा 2009 के तहत ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर आयोजित शिविरों से रैफर किए गए रोगियों के लिए जिला मुख्यालय पर महात्मा गांधी चिकित्सालय में 17 से 19 नवंबर तक मेगा चिकित्सा शिविर लगाया जाएगा।



शिविर का उद्घाटन वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री रामलाल जाट 17 नवंबर सुबह 10 बजे महात्मा गांधी चिकित्सालय परिसर में करेंगे। पीएमओ डॉ. रमेश सामरिया ने बताया कि शिविर के लिए जिलेभर से 3500 रोगियों को रैफर किया गया है।



रोगियों को एमजीएच के चिकित्सक जांच कर निशुल्क उपचार एवं दवाइयां उपलब्ध कराएंगे। जिन रोगियों के ऑपरेशन करने होंगे, उन्हें भर्ती कर ऑपरेशन किए जाएंगे। शिविरार्थियों को लाने- ले जाने के लिए बसों की विशेष व्यवस्था की गई है।



प्रथम दिन 17 नवंबर को आसींद, बनेड़ा एवं हुरड़ा ब्लाक के रोगियों की जांच की जाएगी। 18 को जहाजपुर कोटड़ी, मांडल, मांडलगढ़ ब्लाक तथा 19 नवंबर को रायपुर, सहाड़ा, सुवाणा ब्लाक से रैफर किए गए रोगियों के उपचार किया जाएगा।

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
select your language:     Hindi Roman     Hindi Phonetic     English
comment:
code: