Danik Bhaskar Logo
| 27 Editions | 9 States

Investor
Tuesday, November 17, 2009 07:05 [IST]  

danik bhaskarदिनदहाड़े घर में लूट

Bhaskar News

पानीपत. एक व्यक्ति ने देशराज कालोनी में सोमवार को दिनदहाड़े घर में घुसकर बच्चों को बंधक बनाकर हजारों रुपए के जेवरात और दो हजार रुपए लूट लिए। घटना दोपहर के करीब 12 बजे की है। देशराज कालोनी के किराए के मकान में रामनिवास के बेटा संध्या (10) और राहुल (8) घर पर थे।



रामनिवास किला पर चक्की पर मशालों की पिसाई के लिए गया था। उनकी पत्नी गुड्डी और बेटी पिंकी काम पर गई थीं। तभी एक व्यक्ति घर में घुसा और राहुल से बोला कि तुम्हारे पिता रामनिवास ने डायरी मंगवाई है। राहुल ने डायरी न होने की बात कही। इसी दौरान व्यक्ति ने राहुल के मुंह पर कपड़ा बांध दिया।



संध्या कमरे के अंदर घुसा तो उसके भी मुंह और हाथ पर कपड़ा बांध दिया गया और दोनों भाइयों को साथ लगते खाली कमरे में डालकर बाहर से कुंडी लगा दी। इसके बाद व्यक्ति घर में लूटपाट करके चला गया। घर में सारा सामान बिखरा पड़ा था। बक्से खुले थे। शाम को गुड्डी व पिंकी घर पहुंची तो संध्या व सोनू घबराए हुए थे।



गुड्डी ने बताया कि उसके बक्शों से करीब दस हजार के जेवरात व दो हजार रुपए की नकदी गायब है। समाचार लिखे जाने तक इस मामले की शिकायत पुलिस को नहीं की गई थी। डीएसपी सिटी रणधीर सिंह सैनी का कहना है कि इस मामले की कोई शिकायत नहीं मिली है।



पड़ोसी ने बच्चों को बाहर निकाला



घटना के एक घंटे बाद संध्या मुंह से कपड़ा हटाने में कामयाब रहा। संध्या ने शोर मचा दिया। तभी पड़ोस का सोनू पुत्र अजयपाल वहां पहुंचा और उसने कुंडी खोलकर दोनों भाइयों को बाहर निकाला।

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
select your language:     Hindi Roman     Hindi Phonetic     English
comment:
code: